प्राची क्लीनिक पलवल पर अवैध रूप से किए जा रहे गर्भपात का किया भंडाफोड़

प्राची क्लीनिक पलवल पर अवैध रूप से किए जा रहे गर्भपात का किया भंडाफोड़
प्राची क्लीनिक पर हो रही अवैध गर्भपात की जांच करते डॉक्टर व टीम

पलवल
पलवल के सिविल सर्जन डॉ जयंत आहूजा को मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम राजीव नगर में स्थित प्राची क्लीनिक पर होने वाले अवैध चल रहे गर्भपात की सूचना पर राजीव नगर पलवल के प्राची क्लीनिक पर पहुंची तो वहां पर एक झोलाछाप महिला डॉक्टर मिली जिसने अपना नाम डॉक्टर रेनू बताया। जब टीम ने प्राची क्लीनिक के अंदर वाले कमरे में जाकर देखा तो पाया कि वहां बेड पर एक मरीज लेटी हुई थी जब उस नाबालिग युवती से पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी उम्र 17 वर्ष है व गर्भवती है। उसकी मां ने बताया कि वह प्राची क्लीनिक में नाबालिग युवती का गर्भ गिराने आए थे। बच्ची की मां ने यह भी बताया कि उसने बच्ची की गर्भवती होने की जांच अपने घर पर ही यूपीटी किट की सहायता से की थी। जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी नाबालिग युवती का यूपीटी टेस्ट कराया गया जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया। उसने बताया कि किसी के बताने पर वे लोग मुजेसर फरीदाबाद से पलवल के प्राची क्लिनिक पर आए थे। प्राची क्लीनिक की झोलाछाप डॉक्टर रेनू ने उन्हें बच्चा गिराने का खर्च 12000 रुपये बताया था। उपरोक्त गठित टीम ने प्राची क्लीनिक की छानबीन की तो वहां से गर्भ गिराने में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए व क्लीनिक की गहन जांच करने के बाद भी गर्भ गिराने की कोई दवाई नहीं मिली। जब टीम द्वारा झोलाछाप डॉक्टर रेनू से पूछताछ की तो उसने अपने आपको 12वीं पास बताया और उसके पास से किसी भी तरह का कोई मेडिकल का वैध लाइसेंस नहीं मिला। उसने बताया कि कुछ दिन पहले भी उसने राजरानी पत्नी अक्षय निवासी तिगांव फरीदाबाद की रहने वाली महिला का गर्भपात 24 जून 2025 को किया था। मुख्यालय से प्राप्त निर्देश अनुसार सभी संदिग्ध गर्भपातों की रिवर्स ट्रैकिंग की जा रही है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग फरीदाबाद की टीम ने पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस क्लीनिक पर भी एक गर्भपात होने की सूचना दी थी कि मरीज का नाम राजरानी पत्नी अक्षय था जिसकी गर्भपात के दौरान स्थिति गंभीर हो गई थी तथा बाद में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। मरीज से संबंधित कागजात व जांच की रिपोर्ट भी संलग्न की गईं। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यवाही की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई व मौके पर ही संबंधित पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों को बुला लिया गया। जांच के दौरान मिले गर्भपात के औजारों की अलग से एक लिस्ट बनाई गई। मरीज ने यह भी बताया कि उसको डॉक्टर रेनू ने दो गोलियां खिलाई थी जो कि गर्भ गिराने वाली गोलियां भी हो सकती थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राची क्लिनिक की महिला डॉक्टर रेनू को आगामी कार्यवाही के लिए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Read more

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल जिला किसान मोर्चा ने भारत अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पलवल संयुक्त किसान मोर्चा के आह्ववान पर पलवल जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौ

By Ashok Sardana
राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

राहुल गांधी व अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

पलवल दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राुहल गांधी सहित वरिष्ठ कांग्रे

By Ashok Sardana
पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी निवासी विनेश पोसवाल बने एनटीपीसी में डीजीएम

पलवल के गांव फुलवारी में जन्मे विनेश पोसवाल ईमानदारी उत्कृष्ट कार्य एवं कठिन परिश्रम से बहुत कम सर्विस मैं एनटीपीसी में पदोन्नत होकर डी

By Ashok Sardana
जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर एक साथ “टिफिन बैठक” का हुआ सफल आयोजन

पलवल भारतीय जनता पार्टी, पलवल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आज जिले के सभी 150 शक्ति केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3

By Ashok Sardana