फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व कार बरामद

पलवल
सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने गांव चांदहट में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को गिरफ्तार कर रिमांड अवधि में उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध देशी पिस्टल और मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई को शिकायतकर्ता लाले उर्फ अजीत पुत्र हेतराम, निवासी चांदहट, जिला पलवल ने थाना चांदहट में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय विपिन उर्फ रसगुल्ला पुत्र डिगम्बर, निवासी चांदहट अपने अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर उसके घर आया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर सीधी गोली चला दी। शिकायतकर्ता ने किसी तरह गेट के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर थाना चांदहट में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश अनुसार सीआईए स्टाफ पलवल के एएसआई श्रीचन्द टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर ही 21 जुलाई को मुख्य आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को अल्लावलपुर चौक पलवल से धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार नंबर HR 30 AD 7516, रंग स्लेटी और कार की चालक सीट के नीचे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। आज 23 जुलाई को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। मामले में अन्य पहलुओं पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana