नगर परिषद पलवल की महत्वपूर्ण बैठक 3 अप्रैल को

नगर परिषद पलवल की महत्वपूर्ण बैठक 3 अप्रैल को
💡
बैठक में विकासात्मक प्रस्तावों पर होगा निर्णय
💡
नागरिकों के सुझाव भी आमंत्रित

पलवल
नगर परिषद पलवल सदन की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 3 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. यशपाल करेंगे। शहर के समग्र, संतुलित एवं दीर्घकालिक विकास से जुड़े कुल 43 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बैठक में विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। नगर परिषद द्वारा सहभागी एवं उत्तरदायी प्रशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों से भी सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। डॉ. यशपाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर के विकास से जुड़े एजेंडा बिंदुओं पर अपने सुझाव 2 अप्रैल तक ईमेल अथवा लिखित पत्र के माध्यम से नगर परिषद कार्यालय में प्रेषित करें, ताकि निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जन-केंद्रित बन सके। बैठक के एजेंडा में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण, एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), वरिष्ठ नागरिक क्लब, सखी निवास (वर्किंग वूमन हॉस्टल), मल्टीलेवल पार्किंग, रैन बसेरा, स्ट्रीट वेंडर्स पुनर्वास, स्मार्ट बस शेल्टर, स्मार्ट वेस्ट बिन, वर्टिकल गार्डन, मियावाकी पद्धति से शहरी वन, वायु गुणवत्ता सुधार, जोहड़ों का पुनर्जीवन, ओपन एयर एम्फीथिएटर, ओपन जिम, डिजिटल प्रॉपर्टी प्लेट, क्विक रिस्पांस टीम (QRT), स्वागत द्वार, सामुदायिक भवन, वर्षा जल संचयन, बायोस्वेल प्रणाली सहित अन्य जनसुविधाओं के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं।
इसी क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर बनी अनधिकृत मजारों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई से संबंधित विषय को भी सदन के समक्ष चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। इस पहल से सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शिता एवं कानूनसम्मत व्यवस्था को मजबूती मिलने की अपेक्षा है।
इसके अतिरिक्त ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप लाउडस्पीकर उपयोग के विनियमन से संबंधित विषय भी चर्चा के लिए प्रस्तावित है, जिससे विद्यार्थियों, बुजुर्गों, मरीजों एवं आम नागरिकों को शांत एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। डॉ. यशपाल ने कहा कि सभी प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत जनहित में निर्णय लिए जाएंगे, जिससे पलवल को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके। नागरिक अपने सुझाव 02 अप्रैल तक नगर परिषद पलवल के ईमेल अथवा लिखित पत्र के माध्यम से भेज सकते हैं।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana