पलवल में जलाभिषेक कर मनाया श्री पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व

पलवल में जलाभिषेक कर मनाया श्री पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व
भगवान श्री पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व मनाते हुए जैन समाज के लोग

पलवल
पलवल स्थित ऐतिहासिक जैन तीर्थ श्री पार्श्व पद्मावती धाम में आज तेईसवें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व अत्यंत श्रद्धा भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का तीर्थ में आगमन प्रारंभ हो गया और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री पार्श्वनाथ के दूध, जल और चंदन से अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इसके उपरांत विधिपूर्वक मंगल पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। अंत में भगवान को विशेष रूप से तैयार किया गया। लाडुअर्पित किया गया। जो मोक्ष की पूर्णता मिठास और आंतरिक समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान पार्श्वनाथ के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक नितिन जैन ने जानकारी देते हुए कहा यह तीर्थ भगवान पार्श्वनाथ और माता पद्मावती का जीवंत धाम है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana