श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में स्थापित होगा इन्क्यूबेशन सेंटर

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में स्थापित होगा इन्क्यूबेशन सेंटर

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में इनोवेशन, स्टार्टअप एन्ड इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित होगा। इस पर योगीजी डीजी कंपनी एक करोड़ रुपए खर्च करेगी। मंगलवार को इस संबंध में योगीजी डीजी कंपनी के बीच एमओयू हुआ। इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्टअप के लिए आईडिया, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग और वेलिडेशन पर काम होगा। नए स्टार्टअप खड़े करने के लिए युवा उद्यमियों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। योगीजी डीजी के प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह और अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस समझौता ज्ञापन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकताओं में है। योगीजी डीजी के सहयोग से बनने वाला यह इन्क्यूबेशन सेंटर विद्यार्थियों को स्टार्टअप रजिस्टर करवाने से लेकर उसको अच्छी तरह स्थापित करने संबंधी हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएगा।
योगीजी डीजी के प्रबंधक निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है। स्टार्टअप खड़े करके हम अपने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे स्टार्टअप बनने से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बनेगी। इसलिए स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को स्टार्टअप की ओर प्रेरित करने का प्रयास होगा। नवनीत सिंह ने कहा कि योगीजी डीजी इसमें अपना हरसम्भव सहयोग देगा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने उद्यमिता पर आधारित सुपर 30 प्रोग्राम के अंतर्गत स्टार्टअप पर चर्चा करते हुए कहा कि यह युवाओं के विजन को दर्शाता है। इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित होने से युवाओं को और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। एसएसआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि इस इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से हम स्टार्टअप खड़े करने वाले विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करेंगे। उन्होंने इस एमओयू के माध्यम से सहयोग देने पर योगीजी डीजी के प्रबंधक निदेशक नवनीत सिंह, निदेशक समीर बंसल, निदेशक सतीश कुमार त्रिपाठी, कंपनी सचिव सोनम गोसाईं के प्रति आभार ज्ञापित किया। गौरव सिंह ने बताया कि सुपर-30 के अंतर्गत 22 स्टार्टअप एसवीएसयू से शुरू हो चुके हैं। आकाश, पार्थ, अमन गुप्ता, सूरज और शिवम ने अपने स्टार्टअप के बारे में जानकारी भी दी। डॉ. मनीष कुमार ने अपनी प्रस्तुति से इन्क्यूबेशन सेंटर की रूपरेखा पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. सविता शर्मा, कुलगुरु के ओएसडी संजीव तायल व एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर पूजा शर्मा भी उपस्थित रहे।

Read more

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana
पलवल में युवा सशक्तिकरण व उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में लगा मेगा रोजगार मेला

पलवल में युवा सशक्तिकरण व उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में लगा मेगा रोजगार मेला

💡खेल मंत्री गौरव गौतम ने 152 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर दिया रोजगार का तोहफा पलवल पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडि

By Ashok Sardana
लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर में युवाओं को किया प्रेरित

लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर में युवाओं को किया प्रेरित

पलवल लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर, टेबल नं. 51, जवाहर नगर कैंप, पलवल (हरियाणा) ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के स्टॉल पर विद्या

By Ashok Sardana