पलवल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा भव्य आयोजन

पलवल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा भव्य आयोजन
स्वतन्त्रता दिवस समारोह की रिहर्सल देखती एसडीएम पलवल ज्योति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएँ
💡
13 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल : एसडीएम

पलवल
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाभर में शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति से ओतप्रोत व रंगारंग रूप देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी रिहर्सल में जुटे हुए हैं। प्रतिभागियों ने आज उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित पूर्वाभ्यास में एसडीएम पलवल ज्योति, सीटीएम अप्रतिम सिंह, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करते हुए देशभक्ति के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम ज्योति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इंचार्ज को आवश्यक निर्देश देते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए प्रोत्साहित किया।
एसडीएम पलवल ज्योति ने बताया कि बुधवार 13 अगस्त को पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे। वहीं उपमंडल हथीन में एसडीएम हथीन गुरमीत सिंह व उपमंडल होडल में एसडीएम होडल बैलीना राणा की देखरेख में फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पलवल, होडल व हथीन में 15 अगस्त को देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रकार की मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उपमंडल हथीन में 79 वें उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य व गरिमामयी तरीके से और देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ मनाने के लिए एसडीएम हथीन गुरमीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होने के साथ-साथ प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद हों। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के आजादी के राष्ट्रीय पर्व में गरिमामयी उत्कृष्ट व बेहतरीन कार्यक्रमों का चयन किया जाए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana