भारतीय बेटियों ने एशियन गेम्स में रचा स्वर्णिम इतिहास - गौरव गौतम ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भारतीय बेटियों ने एशियन गेम्स में रचा स्वर्णिम इतिहास - गौरव गौतम ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

पलवल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बेटियों ने अपने प्रदर्शन से तिरंगे का मान बढ़ाया है और यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। गौरव गौतम ने कहा, “एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर स्वर्ण जीतना देश की बेटियों के अदम्य साहस और प्रतिभा का प्रतीक है। हमारी बेटियों ने साबित किया कि भारतीय महिला खिलाड़ी किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम लहरा सकती हैं।” फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़ा अंतर से जीत दर्ज की। खेल मंत्री ने कहा कि टीम ने सिर्फ स्वर्ण नहीं जीता, बल्कि पूरे देश का दिल भी जीता है। यह जीत उन लाखों बेटियों को प्रोत्साहित करेगी जो खेल में भविष्य बनाना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसका परिणाम आज मैदान पर दिख रहा है। हरियाणा सरकार भी बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। खेल मंत्री ने टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है, आप करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं।

Read more

पलवल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर को

पलवल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर को

पलवल पलवल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर, रविवार को प्रातः 10 बजे सोहना रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित किया

By Ashok Sardana
जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

पलवल खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में हरियाणा प्रदेश के 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गर्

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

💡31 कुण्डीय महायज्ञ में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव

By Ashok Sardana
विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए कौशल आरंभ हुआ। विशेषज्ञों की उपस्थिति में लॉ के वि

By Ashok Sardana