स्मार्ट स्किल-स्मार्ट मशीन मिशन को लेकर श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में हुई इंडस्ट्री के धुरंधरों की कॉन्फ्रेंस

स्मार्ट स्किल-स्मार्ट मशीन मिशन को लेकर श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में हुई इंडस्ट्री के धुरंधरों की कॉन्फ्रेंस


पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्मार्ट स्किल फॉर स्मार्ट मशीन पर मिशन के रूप में काम करेगा। फ्यूचर स्किल और फ्यूचर जॉब रोल के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में गोलमेज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इंडस्ट्री रिलेशंस एंड एलुमनाई अफेयर्स (इरा) द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार की अध्यक्षता में इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और स्किल प्रोग्राम को इंडस्ट्री के अनुसार अपडेट करने की संस्तुति की। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि स्मार्ट स्किल स्मार्ट मशीन इंडस्ट्री के विशिष्ट ज्ञान बिना उपयोगी नहीं है। उद्योग जगत को नवीनतम तकनीक में कुशल मानवीय संसाधनों की आवश्यकता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश ने विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ़ स्टडी में औद्योगिक साझीदारों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे स्किल आधारित पाठ्यक्रम को अधिक कारगर बनाने में मदद मिलेगी। इरा की निदेशक चंचल भारद्वाज ने उद्योग जगत से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया और कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। सुजुकी रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया के एचआर हेड मुस्सरत हुसैन ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री में कई ऐसी क्षेत्र हैं, जिनमें स्किल्ड लोग नहीं मिल रहे। सेमी कंडक्टर से लेकर ईवी चार्जिंग सिस्टम तक के लिए कुशल लोगों की आवश्यकता है। मुस्सरत हुसैन ने स्मार्ट हाइवे की जरूरतों पर मंथन किया। हीरो मोटर कॉर्प के एचआर हेड धर्म रक्षित ने कहा कि स्किल को नई टेक्नोलॉजी और नई जरूरतों के अनुसार विकसित करना होगा। ईवी की बैटरी डिस्पोज करने से लेकर कई नए रोजगारों का सृजन हो रहा है। धर्म रक्षित ने फैकल्टी को इंडस्ट्री में समय-समय पर ट्रेनिंग का सुझाव दिया। एजे कंसल्टेंट के सीईओ मनोज अरोड़ा ने कामगारों की अपस्किलिंग का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अब तकनीक में एआई का समन्वय हो रहा है। टूल ट्रेनिंग को एआई के अनुसार करने की जरूरत है। मनोज अरोड़ा ने ग्रीन स्किल को विकसित करने का सुझाव दिया। सेफएक्सप्रेस के उपाध्यक्ष अंचित कौल ने हैंड रेल ट्रेनिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पर शोर्ट टर्म कोर्स शुरू करने की जरूरतें हैं। कैमरा, जीपीएस और डेटा एनालिटिक्स को भी स्किल प्रोग्राम में जोड़ा जाना चाहिए।
स्मार्ट फ्रेट सेंटर की सीनियर मैनेजर सान्या शाही ने स्किल गैप दूर करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि टेक्निकल स्किल में नए क्षेत्र उभर रहे हैं। सॉफ्टवेर, सेफ्टी प्रोटोकॉल, बैटरी रिसाइकल और ईवी चार्जिंग जैसे क्षेत्रों स्किल मैनपावर की जरूरत है।
सुब्रोस के चीफ एचआर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को लंबी इंटर्नशिप करने की जरूरत है। इंटर्नशिप के लिए इंडस्ट्री की आवश्यकताओं का अध्ययन किया जाना चाहिए। सुआस सप्लाई चेन के निदेशक विवेक जौहरी ने सप्लाई चेन और मनोज पवेरिया व डॉ. नीता सिंह ने उद्योग जगत के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने के सुझाव दिए। ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने ग्रीन सप्लाई चेन की उपयोगिता और पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री के अनुसार बनाए जाने पर अपने सुझाव दिए और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंडस्ट्री फॉर पॉइंट ओ के चेयरपर्सन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के डायरेक्टर डॉ. मनी कंवर सिंह, उप निदेशक अमीष अमेय, डीटीपीओ डॉ. विकास भदौरिया, प्रोफेसर जॉय कुरियाकोज, डॉ. गुरप्रीत कौ र एवं सोनल गर्ग सहित एसवीएसयू तथा इंडस्ट्री के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana