फसल अवशेष व पराली जलाने पर अब तक 5 किसानों पर लगाया गया जुर्माना : वीरेंद्र देव आर्य

फसल अवशेष व पराली जलाने पर अब तक 5 किसानों पर लगाया गया जुर्माना : वीरेंद्र देव आर्य
वीरेंद्र देव आर्य उपनिदेशक, कृषि विभाग।
पराली न जलाने को लेकर किसानों को किया जा रहा जागरूक -उपनिदेशक, कृषि विभाग

पलवल
जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र देव आर्य ने बताया कि पराली ने जलाने को लेकर जिला के किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक पराली जलाने की हरसेक की तरफ से कृषि विभाग को आठ लोकेशन भेजी गई थी, जिनमें से तीन गलत पाई गई है और बाकी लोकेशन सही पाए जाने पर पांच किसानों पर पराली जलाने को लेकर 12500 जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल अवशेष विशेषकर पराली को जलाने या नष्ट करने की बजाए उसका सदुपयोग करना चाहिए। किसान फसल कटाई के उपरांत बचे फसल अवशेष से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि के तकनीकी युग में अब फसल अवशेष कमाई का साधन है और बहुत से किसान व लोग अब फसलों के अवशेष से अच्छी कमाई कर रहे हैं। ऐसे में किसान फसल अवशेष प्रबंधन करके अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana