सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल के पुस्तकालय में सूचना और नेटवर्क रिसर्च कॉर्नर हुआ शुरू

सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल के पुस्तकालय में सूचना और नेटवर्क रिसर्च कॉर्नर हुआ शुरू

पलवल
सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल के पुस्तकालय विभाग में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ नरेश कुमार व पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉ पीके वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें "सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क, यूजीसी, भारत सरकार" की तरफ से बनाए गए "रिसर्च कॉर्नर" का अनावरण महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा किया गया।पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि इस पहल के द्वारा प्राध्यापक व विद्यार्थी अपने अध्यापन व शोध कार्यों में मदद लेने के लिए पुस्तकालय में स्थापित रिसर्च कॉर्नर के जरिए शोध चक्र, शोध गंगा, शोध शुद्धि व शोध गंगोत्री जैसी सुविधाओं का लाभ मात्र क्यू आर कोड को स्कैन करके ले सकते हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के द्वारा ऐसे बहुत से ई संसाधन व शोध सामग्री निःशुल्क उपलब्ध हैं जो कि हमारे प्राध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि व प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रतिष्ठित एडवोकेट एवं समाजसेवी महेंद्र कालरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरे पुस्तकालय विभाग को शुभकामनाएं दी व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana