सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकार मुकुट लाल हुए सेवानिवृत्त

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकार मुकुट लाल हुए सेवानिवृत्त
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकार मुकुट लाल को सेवानिवृत्त होने पर विभाग के लोग विदाई देते हुए।
💡
विभाग के कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से दी शानदार विदाई

पलवल
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के पलवल स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में सदस्य भजन पार्टी चिमटा वादक के पद पर कार्यरत मुकुट लाल 60 वर्ष की आयु पूरी करने उपरांत अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में मुकुट लाल के सम्मान में डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार व अधीक्षक राजबीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया और मुकुट लाल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ शानदार विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से मुकुट लाल को फूल मालाओं व सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि मुकुट लाल ने 19 अगस्त 1988 को जिला फरीदाबाद में एमबीपी के पद पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। उन्होंने जिला गुरुग्राम, नूंह व पलवल कार्यालयों में विभाग को अपनी उत्कृष्टसेवाएं दी और 37 साल की सर्विस सफलता पूर्वक करने उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए।एआईपीआरओ पवन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त होना प्रक्रिया का हिस्सा है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना होता है लेकिन अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद हो जाता है, जब बेदाग सेवानिवृत्ति होने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मुकुट लाल विभाग को अपनी सेवाएं देने में सदैव आगे रहे और अपने काम के पूरी तरह प्रति वफादार, समर्पित और अनुशासित रहे। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों, पदाधिकारियों का हमेशा सम्मान किया। वे जहां भी रहे वे कर्मचारियों के बीच अपनी बेहतरीन व स्वच्छ छवि के लिए जाने गए। उन्होंने मुकुट लाल के अच्छे स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य  व सुखद जीवन की कामना की। एमबीपी मुकुट लाल ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें अपने अधिकारी और कर्मचारी साथियों का हर समय सहयोग मिला, जिसके लिए वे सदा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी विभागीय ड्युटी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें विभाग में रहते हुए डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, अधीक्षक राजबीर सिंह, एआईपीआरओ पवन यादव सहित अन्य डीआईपीआरओ व प्रशासनिक अधिकारियों का बेहतरीन मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि बेशक आज विभाग से उनकी विदाई हो रही है लेकिन विभाग को जब भी उनकी जरूरत होगी वे विभाग की सेवा करने के लिए हर समय तैयार हैं। इस अवसर पर विभाग के भजन पार्टी कलाकारों ने मुकुट लाल के सम्मान में लोकगीत व भजन प्रस्तुत कर उन्हें शानदार विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन धर्मबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर लेखाकार विनोद धनखड़, आईसीए प्रदीप गोयल, आईसीए सतीश कुमार, अनिल शर्मा, कुमारी ममता, राजेश कुमार, जवाहर सिंह सोरोत, अमर सिंह, लल्लूराम, दुलीचंद शर्मा, हेतराम सोरोत, विजेंद्र सिंह डागर, महेश कुमार, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, सलीम, महीपाल, हरकेश, देवेंद्र तेवतिया, जगदीश चंद, जगदीश कुमार, दीपक कुमार, मुकुट लाल के स्वजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana