जिले में दी जा रही है सी.पी.आर. तकनीक की जानकारी - बिजेंद्र सौरोत सचिव रैड क्रॉस पलवल

जिले में दी जा रही है सी.पी.आर. तकनीक की जानकारी - बिजेंद्र सौरोत सचिव रैड क्रॉस पलवल

पलवल
भारतीय रैड क्रॉस सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली एवं भारतीय रैड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशन उपायुक्त एवं अध्यक्ष डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत की देखरेख में 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गत दिवसों में करीब 50 कर्मियों जिनमें पी सीआर वैन, आपात प्रतिक्रिया वाहन 112 एवं अन्य पुलिस कर्मियों को जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह, रैड क्रॉस सोसायटी पलवल ने पुलिस लाइन परिसर में सी.पी.आर. जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार सप्ताह के दूसरे दिन 13 अक्टूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन एवं शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हथीन के विद्यार्थियों को सीपीआर तकनीकी बारे में पीपीटी एवं डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से जागरूक किया गया। जिसमें 75 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इसी कड़ी में आज 14 अक्टूबर को उक्त सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय, हथीन एवं पुराना कोर्ट स्थित कंप्यूटर सेंटर, पलवल में कराया गया।
जिसमें जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने सी.पी.आर. की विधि को प्रैक्टिकल करके सिखाया और बताया कि यदि किसी व्यक्ति की धड़कन रुक जाए या सांस बंद हो जाए तो तुरंत सी.पी.आर. देना चाहिए। प्राथमिक सहायक को सबसे पहले खतरे को दूर करना, प्रतिक्रिया जांचना, सहायता बुलाना, वायुमार्ग साफ करना और श्वास की जांच करना चाहिए। यदि सांस न हो तो तुरंत सी.पी.आर. देनी शुरू करनी चाहिए। सीपीआर सख्त सतह पर लिटा कर छाती के मध्य भाग में लगभग 100 से 120 बार प्रति मिनट की दर से छाती की मोटाई का 1/3 की गहराई तक दबाव देकर किया जाना चाहिए। दबाव देते समय यह ध्यान रखें कि हर बार छाती स्वाभाविक रूप से ऊपर उठे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक पीड़ित में सांस लेने के लक्षण दिखाई न दें या चिकित्सीय सहायता उपलब्ध न हो जाए। इस मौके पर महाविद्यालय, हथीन से स्वाति, अंकित, देशपाल एवं अन्य विद्यालय से अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana