इंनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला 18 सितंबर को पलवल में करेंगे जनसभा

इंनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला 18 सितंबर को पलवल में करेंगे जनसभा

पलवल
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभयसिंह चौटाला 18 सितंबर को पलवल आ रहे हैं। वे गुर्जर धर्मशाला कुसलीपुर में एक जनसभा करेंगे। वे सांय 4 बजे आएंगे। बता दें कि 25 सितंबर को स्व. देवी लाल का जन्मदिन है और इनेलो इस दिन हरियाणा में कोई बड़ा कार्यक्रम या रैली करती आई है। इस बार भी बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका निमंत्रण देने के लिए अभय सिंह चौटाला पलवल आ रहे हैं। इनेलो के जिला मिडिया प्रभारी सुनील राजोलका ने बताया कि इसी संदर्भ में आज पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें पलवल प्रभारी देवेन्द्र तेवतिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है। एकमात्र इनेलो पार्टी ऐसी पार्टी है जहां कार्य करता को भरपूर मान सम्मान मिलता है। इनेलो पार्टी का एक एक कार्यकर्ता 100 व्यक्तियों के बराबर होता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह बॉबी, किसान सेल के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर डागर, हलका अध्यक्ष बलदेव देशवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रतन सिंह सौरोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदयवीर सहरावत, रामवीर सहरावत धनी पहलवान, प्रेम डागर आदि मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana