प्रधानमंत्री कार्यकाल के 11 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन

प्रधानमंत्री कार्यकाल के 11 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन

पलवल
प्रधानमंत्री कार्यकाल की 11 वर्ष की उपलब्धियों के विषय को लेकर रविवार को पलवल में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राणा, जिला प्रभारी अरविंद यादव, पूर्व सदस्य हरियाणा लोक सेवा आयोग डॉ. हरेंद्र राणा व पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद थे।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन भाजपा सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण को समर्पित रहा है। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल नीति में बदलाव किया है। हरियाणा खेल नीति का उद्देश्य प्रदेश को खेल का एक हब बनाना और खिलाडय़िों को बेहतर बुनियादी ढांचा, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान करना है। इस नीति के तहत कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान, खेल सुविधाओं का विस्तार, पदक जीतने वाले खिलाडय़िों को नकद पुरस्कार, और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए। युवा खेलों में भाग लेंगे तो निश्चित तौर पर हमारा समाज भी स्वस्थ बनेगा।
वही खेल मंत्री गौरव गौतम ने शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर भी कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने देश को जीएसटी काम करने के बाद सभी देश वासियों को तोहफा दिया है उसका वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं ।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana