इंजीनियर्स डे पर एमवीएन यूनिवर्सिटी पलवल में आंतरिक हैकथॉन का हुआ आयोजन

इंजीनियर्स डे पर एमवीएन यूनिवर्सिटी पलवल में आंतरिक हैकथॉन का हुआ आयोजन

पलवल
एमवीएन यूनिवर्सिटी पलवल के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंजीनियर्स डे के अवसर पर आंतरिक हैकथॉन का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (SIH) जैसे राष्ट्रीय स्तर की चुनौती पूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना तथा उनकी नवाचार क्षमता, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान कौशल को सशक्त बनाना रहा। आंतरिक हैकथॉन में विश्वविद्यालय के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों से विद्यार्थियों ने टीम बनाकर भाग लिया। प्रतिभागियों ने उद्योग और समाज से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अभिनव और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता ने छात्रों को इनोवेशन, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल और सृजनात्मक सोच को व्यवहारिक रूप में विकसित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अरुण गर्ग, उपकुलपति प्रो. एन. पी. सिंह तथा कुलसचिव प्रो. योगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के उत्साह, नवाचार और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में आत्म विश्वास का विकास होता है और वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनते हैं। कुलपति ने सभी टीमों को प्रेरित करते हुए कहा कि नवाचार ही देश को आगे ले जाने का सबसे बड़ा माध्यम है। जैसा कि ज्ञात है कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसमें देशभर से चयनित छात्र तकनीकी चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करते हैं। एमवीएन यूनिवर्सिटी में आयोजित इस आंतरिक हैकथॉन में विजयी रही टीमों को आगामी स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय की तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और छात्रों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana