नागरिक अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह

नागरिक अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह

पलवल
जिला नागरिक अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ की अध्यक्षता में बधिरता संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह मनाया गया। यह सप्ताह 22 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसका थीम है "नो ह्यूमन राइट्स विदाउट साइन लैंग्वेज' इस दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों को स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों में जागरुक किया गया। आज सिविल अस्पताल पलवल में बधिरता शिविर लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ सतिंद्र वशिष्ठ ने बताया कि समय समय पर कानों की जांच और इलाज करवाना अति आवश्यक है। ईएनटी सर्जन डॉ दीप किशोर अस्पताल में कर्ण रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं जो मरीजों के कानों की जांच करके चिकित्सा प्रदान करते हैं। इसके साथ-साथ डीईआईसी के माध्यम से 2 वर्ष से कम बच्चों को कॉकलियर इंप्लांट की सुविधा बिल्कुल निःशुल्क दी जाती है। उन्होंने बताया कि बधिर लोगों के लिए साइन लैंगुएज की बहुत महत्ता है, ताकि लोग अपनी बात आसानी से कह सकें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में डीईआईसी के माध्यम से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कॉकलियर इंप्लांट कराए हुए बच्चों को भी बुलाया गया था ताकि लोगों को सरकारी सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा सके। इस दौरान पीएमओ डॉ सुरेश, कर्ण रोग विशेषज्ञ डॉ दीप किशोर, डॉ शिल्पी, एसडीएस डॉ. नरेन्द्र, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ बासुदेव, डॉ नवीन शर्मा, डॉ साक्षी शर्मा, डॉक्टर लितेश मलिक, पुष्पा व पूनम भी उपस्थित रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana