अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते ईनाम

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते ईनाम

पलवल
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अधिकतम 40 सेकंड का एक वीडियो तैयार करना होगा, जिसमें वे अपनी पसंद के श्लोक का उल्लेख करते हुए यह बताएंगे कि उस श्लोक से उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन आया या प्रेरणा प्रदान की।डीआईपीआरओ ने बताया कि प्रतिभागियों को अपने वीडियो ई-मेल आईडी shlokagita@gmail.com पर भेजने होंगे। इसके साथ ही वीडियो का टाइटल, प्रतिभागी का नाम, फोन नंबर और पूरा पता अनिवार्य रूप से सम्मिलित करना होगा। प्राप्त सभी वीडियो को आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘माई फेवरेट श्लोक इन गीता’ पर अपलोड किया जाएगा, जिससे दर्शक देश ही नहीं विदेश से भी देख सकेंगे। प्रतियोगिता में एक विशेष आकर्षण यह भी है कि सबसे अधिक दर्शकों द्वारा देखे गए वीडियो को ‘मोस्ट व्यूड श्लोक वीडियो 2025’ का खिताब दिया जाएगा तथा विजेता को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यूट्यूब व्यूज़ को ही मुख्य आधार माना जाएगा।डीआईपीआरओ ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियों की अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। प्रतियोगिता के लिए वीडियो 5 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana