पलवल जिले में बनेगा इंटरनेशनल खेल स्टेडियम, जानें क्या-क्या होगा खास

पलवल जिले में बनेगा इंटरनेशनल खेल स्टेडियम, जानें क्या-क्या होगा खास

पलवल
जिला पलवल वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पलवल जिले के बहरौला गांव में प्रस्तावित इंटरनेशनल खेल स्टेडियम अब 124 एकड़ भूमि पर तैयार किया जाएगा। बता दें कि पहले यह स्टेडियम 100 एकड़ भूमि पर तैयार करने की योजना बनाई गई थी। स्टेडियम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD ) ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस फिजिबिलिटी रिपोर्ट में स्टेडियम के निर्माण की लागत, राजमार्ग की दूरी और तकनीकी संभावनाओं जैसे सभी पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है। छह जून को पलवल अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की मांग पर सीएम नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान किया था।
जिले को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इसी दिशा में बहरौला गांव में इंटरनेशनल खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड, बैडमिंटन हॉल, बाक्सिंग हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, फिटनेस और रीहैब सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध मिलेगी। प्रस्तावित स्टेडियम में 35 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था भी होगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रितेश यादव ने बताया कि अभी सभी चीजें प्रारंभिक चरण में हैं। अभी तो स्टेडियम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पर काम किया जा सकेगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana