हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष होने पर पलवल में जन विकास समारोह का हुआ आयोजन

हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष होने पर पलवल में जन विकास समारोह का हुआ आयोजन
💡
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर रहे जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि

पलवल
हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। समारोह में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों पर केंद्रित बुकलेट का वितरण भी किया गया। जिला स्तरीय समारोह में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शुभ सन्देश भी वर्चुअल रूप से सुना व देखा गया। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने मुख्यमंत्री हरियाणा के संबोधन को बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म और गीत का प्रदर्शन देखा, जिसमें राज्य में हुए जनकल्याणकारी कार्यों, विकास योजनाओं और सार्वजनिक हित के निर्णयों की झलक प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, सह प्रवक्ता यशपाल बत्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, हरेंद्रपाल राणा, भगत सिंह घुघेरा, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, एमडी शुगर मिल द्विजा, नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana