आईटीआई पलवल में प्रवेश के लिये 30 व 31जुलाई को एक और अवसर -प्रधानाचार्य जिले सिंह

आईटीआई पलवल में प्रवेश के लिये 30 व 31जुलाई को एक और अवसर -प्रधानाचार्य जिले सिंह
आईटीआई, पलवल

पलवल
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि आईटीआई पलवल में सत्र 2025-26 के लिए जारी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक आयोजित तीन काउंसलिंग राउंड में कुल 264 अभ्यर्थियों का सफलता पूर्वक चयन प्रवेश हो चुका है। जो अभ्यर्थी तीसरी काउंसलिंग में किसी कारणवश प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे, उन्हें बुधवार 30 जुलाई और गुरुवार 31 जुलाई को सीट पुनरावलोकन (सीट रिवीजन) का एक विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके उपरांत प्रवेश प्रक्रिया की चौथी काउंसलिंग के अंतर्गत 4 अगस्त को मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन के उपरांत 4 अगस्त से 8 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान में उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थी 9 अगस्त तक निर्धारित शुल्क जमा कर संस्थान में प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। शेष रिक्त सीटों के लिए यह चौथी काउंसलिंग एक महत्वपूर्ण अवसर है। अत: सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर समस्त प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में संपर्क करें या विभागीय वेबसाइट पर अवलोकन करें।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana