काईम ब्रांच पलवल ने मोबाईल दुकानदार से लूट मामले में दो आरोपियों पर कसा शिकंजा

काईम ब्रांच पलवल ने मोबाईल दुकानदार से लूट मामले में दो आरोपियों पर कसा शिकंजा

पलवल
कैंप मार्केट पलवल में मोबाइल दुकानदार के साथ बीती 16 दिसम्बर 2025 को मारपीट तथा नगदी लूट मामले में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पलवल शहर के खेलकलां मोहल्ला का रहने वाले पीड़ित दुकानदार हिमांशु ग्रोवर उर्फ नोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान पर ग्राहकों से बात कर रहा था। इसी दौरान रहराना गांव का रहने वाला जसवंत उर्फ हड्डी अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान में घुसा।अचानक आरोपितों ने हिमांशु पर हमला कर दिया और दुकान में रखा आईफोन, चार्जर और गल्ले में रखे सारे पैसे लूट लिए। जाते समय बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैंप थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में उनकी टीम ने रहराना गांव का रहने वाला जसवंत उर्फ हड्डी व कुशलीपुर निवासी मनीष दो आरोपियों को नियम अनुसार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड अनुसार आरोपियों के विरुद्ध जिला पलवल के विभिन्न थानों व भोपाल में हत्या, लूट जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं के तहत 9 अपराधिक मामले दर्ज है।
आरोपियों को लूटे गये रुपये बरामदगी हेतू आज अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana