पलवल विधानसभा क्षेत्र में हुई धांधली की जांच करे चुनाव आयोग -करन दलाल

पलवल विधानसभा क्षेत्र में हुई धांधली की जांच करे चुनाव आयोग -करन दलाल

पलवल
विधानसभा क्षेत्र पलवल से कांग्रेस प्रत्याशी करन सिंह दलाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनावों में हुई गड़बड़ी की जांच करने की मांग की है। उन्होने पत्र में कहा है कि अधिकारियों की शह पर मतगणना से पहले वाली रात को करीब 3 बजे स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी बंद कर दिए गए। श्री दलाल ने बताया कि ये कैमरे 38 मिनट तक बंद रहे हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग से कहा कि 38 मिनट तक कैमरे बंद होने का उन्हे जवाब दिया जाए। पलवल के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए दलाल ने कहा कि एसपी ने लोगों को वोट भाजपा के पक्ष में डालने का दबाब बनाने के लिए जगह-जगह फोन किए। इतना ही नहीं कैंप थाना प्रभारी व हथीन गेट चौकी प्रभारी ने वोटरों को धमकाने के मामले में आरोपियों को बिना कार्रवाई किए भगा दिया। उन्होने ने कहा कि हथियारों से लैस होकर आए आरोपियों को पुलिस के हवाले करने के बाद भी पुलिस ने उन्हें भगा दिया तथा कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एक स्कारपियो गाड़ी में से राइफल को पुलिस के हवाले भी किया। जिसकी विडियो बनाकर निर्वावन अधिकारी से भी शिकायत की। दलाल ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे बंद होने की उन्होंने पहले मोबाइल से निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम को शिकायत की गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई करने के बजाय निर्वाचन अधिकारी ने यह कहकर शिकायत को दबा दिया कि तकनीकी कमीं आ गई है, लेकिन कैमरे की रिकार्डिंग हो रही है तथा उसका रिकार्ड दे देंगी। निर्वाचन अधिकारी के वटसअप नंबर पर भी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मतगणना वाले दिन ईवीएम मशीनों में 38 मिनट तक कैमरे बंद कर छेड़छाड़ कर बड़ी धांधड़ी करने का काम किया है। भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन तथा जिला पुलिस ने 38 मिनट तक कैंमरे बंद करवा ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में जांच कराई जाए तथा चुनाव आयोग के नियम अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana