भाजपा ने चुनाव में हर हथकंडा अपनाया - करण सिंह दलाल

भाजपा ने चुनाव में हर हथकंडा अपनाया - करण सिंह दलाल
ब्राह्मण धर्मशाला में करण सिंह दलाल अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।

पलवल
हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में पलवल के एसपी ने भाजपा को जिताने के लिए अपनी वर्दी को बेचने का काम किया है। चुनाव में लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे, जिसने एसपी की बात नहीं मानी, उसे डराया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भाजपा के पक्ष में रुपये और शराब बांटते पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, उन्हें छोड़ दिया गया और पकड़ने वालों के ​​खिलाफ लूटपाट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। दलाल ने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। यदि एसपी या किसी भी पुलिस अ​धिकारी ने उनके साथी कार्यकर्ताओं को तंग किया या उनके साथ गलत करने की को​शिश भी की तो उसका इलाज किया जाएगा। करण सिंह दलाल रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबो​धित कर रहे थे।
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि चुनाव में कानून को ताक पर रखकर एसपी तथा कुछ थाना प्रभारियों ने खुलेआम भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए रुपये और शराब बंटवाई। उन्होंने कहा कि मतगणना से पहले जिस तरह से सुबह के तीन बजे से लेकर 3 बजकर 38 मिनट तक ईवीएम वाले कमरे के कैमरे बंद किए गए, उससे साफ तौर पर गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके ​खिलाफ चुनाव आयोग को ​शिकायत देकर जांच की मांग की गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उप​स्थित अपने समर्थकों से कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाया है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है और न ही निराश होने की जरूरत है। इस पलवल को खराब नहीं होने देंगे। पलवल के विकास में किसी को अड़चन नहीं डालने देंगे। दलाल ने कहा कि एसपी तथा पुलिस अ​धिकारियों को अब समझ लेना चाहिए कि पलवल के लोग डरने वाले नहीं है। यदि उनके समर्थकों के ​खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए या किसी को परेशान किया तो फिर खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें गलत तरीके से हराया जा सकता है, लेकिन न तो डराया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है। दलाल ने कहा कि चुनाव में की गई गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी तथा हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana