भाजपा सरकार भय बनाकर किसानो की जमीन खरीदने का कर रही है प्रयास -करन दलाल

भाजपा सरकार भय बनाकर किसानो की जमीन खरीदने का कर रही है प्रयास -करन दलाल

पलवल
हरियाणा के पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने अपने निवास स्थान पर प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते कहा कि देश व हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार एक जुमलों की सरकार के साथ-साथ जनता के जीवन को खराब करने का प्रयास कर रही है। जहां जनता पर मंहगाई की मार बढ़ती जा रही है, वही भाजपा सरकार प्रशासन के साथ मिलकर लोगों के जीवन को जीना मुश्किल करने में लगी हई है। श्री दलाल ने कहा कि ये भाजपा सरकार किसान विरोधी है और पूंजीपतियों की गुलाम है। जहां किसान की फसल खेतों व अनाज मंडियों में सड़ रही है, वहीं अब इनकी नजर किसानों की जमीनों पर है। भाजपा सरकार ने एक नया जुमला तैयार कर मेहनती गरीब किसानों की जमीनों को खरीद कर अमीर पूंजीपतियों को बेचने का काम चालू कर दिया है। हरियाणा प्रदेश में 71 शहरों की 2 लाख एकड़ से ज्यादा किसानों की जमीन को खरीद कर उस पर आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्र के विकास के नाम पर ठगी का काम चालू कर दिया है। किसी भी कानून व संविधान में कहीं नही लिखा है कि बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन को लिया जा सकता है।उन्होने बताया कि अब भाजपा सरकार पलवल जिले के शहरों के साथ-साथ खादर,आल्हापुर, अगवानपुर, पातली खुर्द, जोधपुर, रायपुर, धौलागढ, पृथला, नगला भीखू, दूधौला, गदपुरी व अन्य गावों की लगभग 4400 एकड़ उपजाऊ जमीन को जबरन डर और भय का माहौल बना कर बिना मुआवजा दिए पोर्टल पर खरीदने का दुस्साहस करने में लगी हुई है। यह गैर कानूनी व असवैधानिक है। यह किसानों की जमीनों पर डकैती है। हम इसकी घोर निदां करते हैं। और सभी किसान साथियों से अपील करते हैं कि भाजपा सरकार व इनके ऐजेंटों की जालसाजी में आकर अपनी बेशकिमती जमीन को पोर्टल पर बेचने का आवेदन ना भरें। इसी जमीन से हम व हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन यापन करेंगी। हम इस बारे में सभी किसान साथियों से सम्पर्क करके इसका विरोध करेगें और सरकार को यह पोर्टल बन्द करने पर मजबूर करेगें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana