पलवल तक मैट्रो लाना उनका पहली प्राथमिकता - करण सिंह दलाल

पलवल तक मैट्रो लाना उनका पहली प्राथमिकता - करण सिंह दलाल
ग्राम वासियों को संबोधन में करण सिंह दलाल ने कहा कि पलवल में मैट्रो लाना उनका प्रथम कार्य।

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज गांव पेलक, इस्लामाबाद, थंथरी, बलई, हसापुर, कुलैना, राजीव नगर, राम नगर का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने का डर भाजपा को सताने लगा है। इसी डर से भाजपा नेता उल्टे-सीधे बयान देकर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का समय बीत चुका है। आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इलाके का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जो युवा बेरोजगार घूम रहा है, उन्हें रोजगार दिलाया जाएगा। करण सिंह दलाल ने कहा कि पलवल तक मेट्रो लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जो ट्रेन बंद हैं, उन्हें भी चालू कराया जाएगा, ताकि यहां के लोगों का दिल्ली-फरीदाबाद तथा अन्य स्टेशनों पर जाने में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है। युवा सक्ष्म हैं। उन्हें रोजगार देकर उन्हें और सार्थक बनाया जाएगा ताकि पलवल के विकास में अपना रोल अदा कर सकें। उन्होंने कहा कि पलवल में भ्रष्टाचार खत्म कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पलवल का हल्ला पूरे हरियाणा में बोलेगा। हरियाणा की विधानसभा में पलवल के नाम की चर्चा होगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana