हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है, भाजपा जा रही है -करण दलाल

हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है, भाजपा जा रही है -करण दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल का स्वागत करते ग्राम वासी

पलवल
कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है। भाजपा जा रही है। इस डर से भाजपा के नेता बौखला गए हैं। आज हालात ये हैं कि भाजपा के पास लोगों को बताने के लिए कोई कार्य नहीं है। यही कारण है कि आज कथाओं तथा धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों को जबरन कसम दिलाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा की जातपात व धर्म के नाम पर लोगों को तोड़ने की को​शिशों को समझ चुके हैं। करण सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहला कार्य पलवल में जल भराव की समस्या को दूर कराना, सफाई व्यवस्था में सुधार कराना तथा टूटी सड़कों की हालत सुधारना होगा। उसके अलावा बेरोजगार घूम रहे युवाओं को रोजगार दिलाना होगा। पलवल में हर समय लगने वाले जाम से मु​क्ति दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल ने कहा कि आज इलाके को गुरूग्राम व नोएडा की तर्ज पर बनाने की जरूरत है। जिस उम्मीद से पलवल को जिला बनाया ​था, भाजपा ने 10 साल के शासन में उसे एक गांव बना कर रख दिया है। आज न सड़के हैं न पानी के इंतजाम हैं न सफाई है। लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। बदमाशों का बोलबाला है। सरकार आते ही इन सभी में सुधार किया जाएगा। करण सिंह दलाल ने आज कृष्णा कालोनी, गीता भवन कालड़ा कालोनी, अल्लीका, घुघेरा, धतीर, न्यू कालोनी सहित कई गांवों में चुनाव प्रचार किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana