पलवल में गुंडाराज पूरी तरह से खत्म किया जाएगा -करण दलाल

पलवल में गुंडाराज पूरी तरह से खत्म किया जाएगा -करण दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल पलवल शहर के कई इलाकों में चुनाव प्रचार करते हुए।

पलवल
पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल ने आज शहर के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान हुड्डा सेक्टर 2 स्थित अंशुल सोसाइटी, देव नगर, कमल विहार, लाइनपुरा मोहल्ला, हरिनगर, धर्मा ढाबा, ट्रेक्टर मार्केट, अहेरिया चौपाल, फ्रेंड्स कॉलोनी, प्रकाश व वसंत विहार, कृष्णा कॉलोनी, कालरा कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी और न्यू कॉलोनी में करण सिंह दलाल ने अपने लिए वोट मांगे। लोगों को भाजपा के 10 साल के कुशासन के बारे में जानकारी दी। दलाल ने कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार आते ही फैमिली आईडी प्रॉपर्टी आईडी प्रॉपर्टी टैक्स, एनओसी देने के नाम पर वसूली कर रहे नगर परिषद तथा नगर योजना कार्य विभाग के अधिकारियों से ली गई रिश्वत को वापस कराया जाएगा। गुंडों का बदमाशों का व्यापारियों से आम लोगों से फिरौती मांग रहे गैंगस्टरों का ऐसा इलाज किया जाएगा कि पलवल की तरफ मुंह करके भी कोई नहीं बैठेगा। पलवल में गुंडाराज पूरी तरह खत्म किया जाएगा। धर्म के नाम पर लोगों को कभी बाबा खाटू श्याम के नाम पर,भगवान राम के नाम पर कसम दिला कर वोट मांगने वाले इस इलाके की हितेषी नहीं है। वे केवल धर्म व जात के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। हम विकास के नाम पर अपने द्वारा किए गए 25 साल के कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। सरकार बनने के बाद पलवल के युवाओं को नौकरियों में उनका हक दिलवाया जाएगा महिलाओं को 500 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर दिलवाया जाएगा। जन्म लेते ही बेटियों को 2000 रुपए प्रतिमाह 60 साल तक की उम्र तक दिए जाएंगे। बुजुर्गों को 6000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana