फिर से बदलेंगे पलवल के हालात - करन दलाल

फिर से बदलेंगे पलवल के हालात - करन दलाल
कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल का स्वागत करते ग्रामवासी।

करन दलाल क़ो लोगों का मिल रहा भारी जनसमर्थन

पलवल
कांग्रेस प्रत्याशी करन दलाल क़ो गांवों व शहर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। युवाओं द्वारा बाईक काफ़िलों से हर जगह स्वागत किया जा रहा है। प्रत्येक जगह लोगों का उमड़ रहा हुजूम ने चुनाव की रूपरेखा पूर्ण तौर से कांग्रेस के पक्ष में बना दी है। जगह-जगह पर करन दलाल का नोटों की माला से स्वागत किया जा रहा है। करन दलाल भाजपा के 10 साल के शासन की नाकामयाबी क़ो बयां कर रहे हैं। करन दलाल ने चुनावी अभियान के तहत आज शुक्रवार को हुड्डा सेक्टर 2, चौहान इंटरप्राइजेज, रसूलपुर चौक के पास, गाँव टप्पा, बिलोचपुर, अतवा, सौरु का नगला, काशीपुर, फाटनगर, अत्तरचट्टा, सहदेव का नंगला एवं कमल विहार और कृष्णा कॉलोनी आदि में जनसभाएं की। पलवल की बात करते हुए करन दलाल ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि 10 साल से भाजपा ने पलवल क़ो बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर वर्क्स, की भाजपा सरकार द्वारा 10 साल से मुरम्मत तक नहीं करवा पाई। जो काम कांग्रेस के समय छोड़कर गए थे वो ज्यों के त्यों अधूरे पड़े हैं। एक भी नया काम भाजपा विधायक नहीं करवा पाए। बल्कि सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार का तांडव भाजपा सरकार में चला। शहर में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
करन सिंह दलाल ने गौरव गौतम के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीती रात ब्राह्मण धर्मशाला में जो हुआ जहाँ हमारे भगवान खाटू श्याम जी के प्रांगण को आज राजनीतिक रूप दिया गया। इतना भी मत गिरो शर्म करो भगवान खाटू श्याम जी के दरबार को एक राजनीतिक रूप दिया गया, ये सहन करने योग्य नहीं हैं बाबा की कसम देकर वोट मांगी जा रही हैं।अरे शर्म करो। तुम भाजपा वाले लोग वोट अपने 10 साल के कामों पर मांगो, हमारी आस्था को क्यों खराब कर रहे हो भगवान के प्रांगण को भगवान का दरबार ही रहने दो। करन दलाल ने कहा कि कांग्रेस ने पलवल क़ो एक मंदिर की तरह सजाया, हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर विकास कार्य करवाए। हम वादा करते हैं कि हर क्षेत्र में विकास कार्यो की झड़ी लगाईं जाएगी। करन दलाल ने हल्कावासियों से 5 अक्टूबर क़ो कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana