भाजपा सरकार की मिली भगत से गदपुरी टोल का मासिक पास 200 से बढ़कर हुआ 340 रुपए - करण सिंह दलाल

भाजपा सरकार की मिली भगत से गदपुरी टोल का मासिक पास 200 से बढ़कर हुआ 340 रुपए - करण सिंह दलाल
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए।

मासिक टोल के नाम पर सरेआम जनता को लूटा जा रहा है -करण सिंह दलाल

पलवल
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आज अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कि भाजपा सरकार की मिलीभगत से गदपुरी टोल का मासिक पास 200 रुपए से बढ़कर 340 रुपए कर दिया गया है जो कि बहुत गलत बात है। उन्होने कहा कि यह एक जजिया कर है। उन्होने कहा कि हम गदपुरी टोल को हटवाने का प्रयास करेंगे। श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में डीएपी खाद की कालाबाजारी की जा रही है। डीएपी खाद लेने के लिए किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। डीएपी खाद नहीं मिलने से गेहूं की फसल की बुवाई समय पर नहीं होगी जिसकी वजह से गेहूं के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा और किसानों को भारी नुकसान होगा। दलाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार डीएपी खाद की कमी को दूर करें वरना कांग्रेस पार्टी को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। दलाल ने कहा कि पलवल में डीएपी खाद की कालाबाजारी कृषि विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इफको के गोदामों पर डीएपी खाद लेने के लिए जाने वाले किसानों को डीएपी खाद के साथ साथ नैनो यूरिया और अन्य कीटनाशक देने का दबाव बनाया जा रहा है। दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी बनने का दम भर रही है लेकिन भाजपा सरकार में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को डीएपी खाद व बीज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर डीएपी खाद अधिक रेटों में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते हुए डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की तो पलवल में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नारायण सिंह सैनी व युवा अध्यक्ष निखिल भारद्वाज मौजूद थे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana