सिकंदर डागर हमला मामले में करण दलाल ने खेल मंत्री पर साधा निशाना

सिकंदर डागर हमला मामले में करण दलाल ने खेल मंत्री पर साधा निशाना

पलवल कपड़ा व्यपारी सिकंदर डागर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिले में डर और भय का माहौल बनाया जा रहा है। करण दलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पलवल के विधायक जब से मंत्री बने हैं, तब से जिले में लूट-खसोट और दबाव की राजनीति बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी व्यक्ति मंत्री या उनके समर्थकों के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं और धमकियां दी जाती हैं। करण दलाल ने कहा कि सिकंदर डागर का केवल इतना कसूर था कि उसने मंत्री आवास के बाहर लगे अतिक्रमण का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया था। दलाल ने आरोप लगाया कि इसी वजह से उस पर हमला कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री में हिम्मत है तो वे उनके खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं। करण दलाल ने खेल मंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ उन्होंने भी आवाज उठाई है। अगर दम है तो उनसे मुकाबला करें। दलाल ने आरोप लगाया कि मंत्री जान बूझकर व्यापारियों और शरीफ लोगों को परेशान कर रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। कुख्यात बदमाश नीरज फरीदपुरिया के जरिए फोन कर परिवार को धमकाया जा रहा है। जिससे पूरे मामले में मंत्री की संलिप्तता का संदेह गहरा गया है। करण दलाल ने मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नौकरशाही निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana