करण सिंह दलाल V/S गौरव गौतम केस : उच्च न्यायालय में 7-11 की याचिका खारिज

करण सिंह दलाल V/S गौरव गौतम केस : उच्च न्यायालय में 7-11 की याचिका खारिज
💡
आगामी 4 दिसंबर को उच्च न्यायालय में फ्रेम की तारीख

पलवल
हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय ने पलवल के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के कैंडिडेट रहे करण दलाल की रिट पिटीशन के विरोध में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा दायर की गई CPC के रूल 7 नियम 11 की अपील को खारिज कर दिया है। आज अदालत ने 7-11 की अपील को डिसमिस करते हुए इश्यू फ्रेम के लिए आगामी 4 दिसंबर की तारीख लगाई है। अदालत ने करण सिंह दलाल की रिट पिटीशन के विरोध में गौरव गौतम द्वारा दायर रूल 7 नियम 11 की बहस सुनने के बाद 12 नवंबर को ऑर्डर रिजर्व रखा था, जिस पर आज शुक्रवार को फैसला सुनाया गया। बता दें कि अक्टूबर 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में पलवल से बीजेपी के कैंडिडेट गौरव गौतम चुनाव जीते थे, जो कि आज कल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री भी हैं। विधानसभा चुनाव हारने वाले कांग्रेस के कैंडिडेट करण सिंह दलाल ने गौरव गौतम के चुनाव को हरियाणा में पंजाब उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। करण सिंह दलाल ने अदालत में दायर परिवाद में गौरव गौतम के चुनाव को इलेक्शन की करप्ट प्रेक्टिस बताते हुए कहा था कि चुनाव के दौरान धर्म के नाम पर वोट मांगी गई जो कि आदर्श आचार चुनाव संहिता का पूरा उल्लंघन है। यह पिटीशन हरियाणा व पंजाब उच्च न्यायालय में लगभग एक साल से सुनवाई पर थी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के वकील ने इस पिटीशन को खारिज करने के लिए अदालत में सीपीसी के नियम 7 रूल 11 के तहत याचिका को खारिज करने की मांग की थी। जिस पर 12 नवंबर को बहस पूरी हो गई तथा न्यायाधीश ने आर्डर रिजर्व रख लिया था।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana