दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक दोनों ही समाज के अभिन्न अंग -केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक दोनों ही समाज के अभिन्न अंग -केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

पलवल
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक दोनों ही समाज के अभिन्न अंग है। इनको सहायता की नहीं सहयोग की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप योजना लागू कर देश के लाखों दिव्यांगों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित कर राहत देने का कार्य किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में एलिम्को द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 75वें सामाजिक अधिकारिता शिविरों के क्रम में निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के उद्देश्य से जनहित में योजनाएं लागू कर उनको धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप जैसी योजनाएं लागू कराकर लाखों बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, और चलने-फिरने में अक्षम लोगों के लिए वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, श्रवण यंत्र, चश्मे आदि जैसे सहायक उपकरण प्रदान करती है। वहीं एडिप योजना के तहत जरूरतमंद दिव्यांगजनों को टिकाऊ, वैज्ञानिक आधार पर निर्मित, आधुनिक, मानक सहायक यंत्र एवं उपकरण प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पलवल में लगाए गए इस समारोह 603 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को एलिम्को द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से प्रदान किए गए हैं, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 70 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपये तक निशुल्क ईलाज करवाया जा रहा है। वहीं समाज के हर वर्ग को लेकर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म की नई व्यवस्था कर देशवासियों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है। इससे जरूरत की सभी वस्तुएं और दवाइयों के दाम कम होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत व एलिम्को के अधिकारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana