पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, समाज और सरकार के बीच सेतु - कृष्णपाल गुर्जर

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, समाज और सरकार के बीच सेतु - कृष्णपाल गुर्जर
💡
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की
💡
हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा आयोजित किया गया नववर्ष मिलन समारोह

पलवल
पलवल स्थित जाट धर्मशाला में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह भव्य एवं गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि पत्रकार अपनी कलम से सरकार को आईना दिखाने का कार्य करते हैं, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने समारोह के दौरान पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उनके कल्याण के लिए सांसद निधि से 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उनका दायित्व केवल जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल की नीतियों और कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा करना भी है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता, सत्यता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर चलते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया। साथ ही, सरकार द्वारा पत्रकारों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। समारोह में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने पत्रकारों को समाज का सच्चा आइना बताते हुए उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की और हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट को अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व विधायक दीपक मंगला ने भी पत्रकारों के योगदान को सराहते हुए कहा कि पलवल के पत्रकार सच्चाई और निष्पक्षता के लिए पहचाने जाते हैं।
इस अवसर पर जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत अभिवादन करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर प्रशासन को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराते हैं, जिससे प्रशासन जनसमस्याओं के समाधान में अधिक प्रभावी भूमिका निभा पाता है। पत्रकारों के सहयोग से ही प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है।
इस अवसर पर पलवल, नूंह, फरीदाबाद और रोहतक के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया, पलवल यूनियन के प्रधान भगत सिंह तेवतिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारने पर हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा मुख्य अतिथि सहित गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत अभिवादन किया गया। समारोह में दयाराम वशिष्ठ, मोहन सिंह, नूंह यूनियन के जिला अध्यक्ष आस मोहम्मद, ताहिर हुसैन, दिनेश सहरावत, सुंदर कुंडू, ज्योति खंडेलवाल, राकेश देव, राजेन्द्र, किशोर शर्मा, हरिओम भारद्वाज, डोरी लाल, रतन सिंह, महावीर, प्रवीण सैनी सहित पत्रकारिता जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana