केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाया जा रहा देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास - कृष्णपाल गुर्जर

केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाया जा रहा देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास - कृष्णपाल गुर्जर
💡
ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का किया गया भव्य नागरिक अभिनंदन

पलवल
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को पलवल जिला के गांव नन्दावाला में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिनमें अमृत सरोवर तालाब, रास्ते, शमशान भूमि की चारदीवारी, स्वागत द्वार, कुंए की मरम्मत आदि कार्य शामिल रहे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 76 लाख रुपए से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया और लगभग 50 लाख रुपए से नए विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का गांव में पहुंचने पर परंपरागत ढंग से नागरिक अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समक्ष मांगे रखी गई, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। वर्तमान सरकार के काम काज से देश-प्रदेश का हर वर्ग खुश है। सरकार की ओर से किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया गया। हर घर नल से जल पहुंचाया गया है। वन रैंक वन पेंशन स्कीम के तहत सेना के जवानों का सम्मान किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार सहित युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरियां दी गई हैं। सरकार की ओर से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए योजनाएं क्रियांवित कर उन्हें लाभांवित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क और रेल कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। राज्य में विभिन्न एक्सप्रेस वे और राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। साथ ही रेल नेटवर्क को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में विभिन्न आधारभूत अवसंरचनाओं के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए आधारभूत अवसंरचना को बेहतर करना आवश्यक है, जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में फॉर लेन इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को भी बेहतर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय एक्सप्रेसवेज निर्मित कराए हैं तथा प्रदेश को अन्य राज्यों से जोड़ने का कार्य किया है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के साथ इंटर स्टेट कनेक्टिविटी एवं हाईवे का बेहतर जाल बिछाया गया है। पलवल और फरीदाबाद में भी बेहतरीन कनेक्टिविटी है, जिसके कारण यहां से देश के किसी भी प्रदेश में आसानी से आवागमन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आने वाले समय में पलवल जिला में विकास का पहिया और अधिक तेज गति से घूमेगा। उन्होंने कजाकिस्तान में आयोजित हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले कपिल बैसला को सम्मानित कर अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, हरेंद्रपाल राणा, वीरपाल दीक्षित, पंडित शंभू पहलवान, भगत सिंह घुघेरा, नन्दावाला गांव के सरपंच संजीव बैसला, मास्टर वीरेंद्र बैसला, नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल, वाइस चेयरमैन मनोज बंधू, संजय गुर्जर, जितेंद्र, महेंद्र भड़ाना, संतराम बैसला, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीएसपी नरेंद्र खटाना, सतबीर पटेल सहित अनेक गांवों के पंच-सरपंच, पार्षद व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana