खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के चचेरे भाई स्व० राकेश गौतम का किया गया अंतिम संस्कार

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के चचेरे भाई स्व० राकेश गौतम का किया गया अंतिम संस्कार

पलवल
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के चाचा देवराज गौतम के बेटे और उनके चचेरे बड़े भाई राकेश गौतम का गत दिवस मंगलवार को ह्रदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय राकेश गौतम का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चिरावटा स्थित शमशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। खेल राज्य मंत्री के चाचा राकेश गौतम ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ सहित उनके परिजन व समस्त क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम जनों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उनके बड़े भाई राकेश गौतम के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सभी सदस्यों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana