पलवल बस अड्डे पर लगाया कानूनी जागरूकता शिविर

पलवल बस अड्डे पर लगाया कानूनी जागरूकता शिविर
पलवल बस अड्डे पर लगाये गए कानूनी जागरूकता शिविर में जानकारी देते हुए पैनल अधिवक्ता
💡
पैनल अधिवक्ता ने लोगों को दी मोटर वाहन अधिनियम-2019 की जानकारी

पलवल
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए पलवल चेयरमैन प्रमोद गोयल के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए सचिव मेनका सिंह के नेतृत्व में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के निर्देशन में शुक्रवार को पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य ने पलवल बस अड्डे पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उनके साथ राजबाला पीएलवी, ट्रैफिक पुलिस के धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस कानूनी जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य ने लोगों को संशोधित मोटर वाहन अधिनियम-2019 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करके मानव जीवन को बचाना है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए जुर्माने की राशि को बढ़ाया गया है और कड़ी सजा का भी प्रावधान किया गया है। पैनल अधिवक्ता हंसराज शांडिल्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिनियम में हिट एंड रन मामलों के लिए मुआवजा दिया जाता है। जोकि मृत्यु की स्थिति में दो लाख रुपए तक और गंभीर चोट की स्थिति में 50 हजार रुपए तक पीड़ित या पीड़ित परिवार अथवा वारिस को दिया जाता है। इसको प्राप्त करने के लिए आप विधिक सेवाएं प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में दूरभाष नंबर-01275 298003 से कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कानूनी जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग के धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, वाहन में किसी प्रकार की तब्दीली, वाहन के सभी जरूरी कागजात न होने की स्थिति में वाहन का चालान या जब्त भी किया जा सकता है। इसलिए सभी लोग सड़क नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana