लायन्स व अलायन्स क्लब पलवल सिटी हार्ट द्वारा 21 दिसम्बर को होगा सामूहिक विवाह समारोह

लायन्स व अलायन्स क्लब पलवल सिटी हार्ट द्वारा 21 दिसम्बर को होगा सामूहिक विवाह समारोह

पलवल
लायन्स क्लब पलवल सिटी हार्ट और अलायन्स क्लब पलवल सिटी हार्ट द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी देते हुए सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक मनीष जैन ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आगामी 21दिसम्बर को ब्राह्मण धर्मशाला, रेलवे रोड पलवल पर किया जा रहा है। ये विवाह समारोह पूरे धूमधाम से और हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया जायेगा। इस विवाह समारोह में शामिल होने वाले सभी जोड़ो का विवाह के लिये समारोह स्थल पर रजिस्ट्रेशन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा एवं पाणिग्रहन संस्कार दोपहर 3 बजे को और विवाह समारोह सांय 5 बजे को होगा। आने वाले सभी वर-वधू के साथ आये परिजनों का और अतिथियों का रात्रि भोज 8 बजे रखा गया है।सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन समिति के पदाधिकारी मनीष जैन संयोजक, मनीष सिंगला सहसंयोजक, सुरेन्द्र मंगला सहसंयोजक, मनीष तायल प्रधान (अलायन्स), ललित जैन सचिव (गठबंधन), धनेश मंगला सचिव (लायंस), योगेश गोयल कोषाध्यक्ष (गठबंधन), भूषण सिंगला कोषाध्यक्ष (लायंस), एवं समस्त लॉयन्स व अलॉयन्स क्लब पलवल सिटी हार्ट परिवार गण आप से अनुरोध करते है कि इस पावन अवसर पर परिवार सहित पधार कर नव विवाहित वर-वधुओं को आर्शीवाद प्रदान करें व हमारा उत्साह वर्धन करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana