लायंस क्लब व अलायंस क्लब सिटी हार्ट पलवल ने रचाया 13 बेटियों का सामूहिक विवाह

लायंस क्लब व अलायंस क्लब सिटी हार्ट पलवल ने रचाया 13 बेटियों का सामूहिक विवाह

पलवल
समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले लायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट एवं एलाइंस क्लब पलवल सिटी हार्ट के संयुक्त तत्वावधान में ब्राह्मण सभा पलवल में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में 13 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधीं। ​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के खेल मंत्री व स्थानीय विधायक गौरव गौतम ने शिरकत की। उन्होंने सभी नव-विवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया और क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि महाराज जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नव-दंपतियों पर पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
​​विवाह समारोह के साथ-साथ मानवता की सेवा हेतु रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें 29 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मिसाल पेश की।
​समारोह में राहुल-रेशमा, संदीप-काजल, रोहित-शीतल, आकाश कुमार-स्नेहा, अशोक-निर्जला, सतेंद्र सिंह-सोनवती, बॉबी-तनीषा, आकाश-किरण, हेमराज-सीमा, अजय-सपना, रोहित-कोयल, रोहिन-सोनिया एवं विशांत-काजल का विवाह संपन्न हुआ। ​इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी लायन नेता बंशीधर मखीजा, अंजीत कालरा, डॉ. मनोहर लाल मनचंदा, लोकनाथ कालरा, अनिल बाजपेई, घनश्याम गोयल हापुड़, मुकेश शर्मा, के.जी. अग्रवाल (पूर्व प्रधान एलाइंस इंटरनेशनल), पंकज बंसल (एलाइंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), संजय जैन (पूर्व गवर्नर), नाजर सिंह, विजेंद्र सौरोत (सचिव रेड क्रॉस), राजू ठाकुर, चदीराम गुप्ता, प्रेम कालरा, हिमांशु गर्ग, चौधरी धनसिंह, मास्टर हाकिम सिंह और राकेश जैन। ​क्लब सदस्यों का सहयोग ​कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सदस्य बृज मोहन तायल, धनेश मंगला, सौरभ तायल, अंकुर जैन, अशोक बघेल, अंकित गर्ग, अंकित गोयल, एडवोकेट अतुल मंगला, अनिल बंसल, ब्रिजेश जैन, भूषण सिंगला, चिराग मंगला, धीरज सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, देविंदर अधाना, देविंदर गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, हरेंद्र तेवतिया, कपिल गोयल, ललित जैन, महेश सिंह, मुकेश सिंगला, मनीष तायल, मनीष सिंगला, नितिन गोयल, प्रदीप मंगला, प्रफुल्ल सिंगला, राजेश मंगला, रजनीश शर्मा, राकेश गोयल, सचिन सिंगला, संदीप सिंगला, सुरेन्द्र मंगला, उमेश जैन, विशाल जैन, वरुण सिंगला, योगेश गोयल व योगेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। ​मंच का संचालन युवेन्द्र गर्ग द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana