लायंस क्लब पलवल ने मनाया 49 वां अधिष्ठापन समारोह, कई हस्तियां हुई सम्मानित

लायंस क्लब पलवल ने मनाया 49 वां अधिष्ठापन समारोह, कई हस्तियां हुई सम्मानित

पलवल
बीती रात लांयस क्लब पलवल ने अपना 49वां अधिष्ठापन दिवस मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष लायन ओंकार सिंह रेनू मौजूद रहे।उनके साथ दिल्ली, फरीदाबाद व गुरूग्राम से विशिष्ठ अतिथि के रूप में वीएस कुकरेजा , अनिल अरोड़ा, राकेश जग्गी, राहुल सिंघल, हेमंत मोंगिया, मुकेश अरोड़ा व अमित गौतम, मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी विराजमान रहे। यह कार्यक्रम चेयरमैन लोकनाथ कालड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर जनपद गर्वनर ओंकार सिंह रेनू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज सेवा का दूसरा नाम ही लायंस क्लब है, जो आज न केवल भारत बल्कि विश्व के कई देशों में समाज सेवा के अग्रणी कार्य कर रही है। देश पर कभी विपदा आई हो या बाढ़ व भूकंप से लोगों का नुकसान हुआ हो या देश की सेना को कोई राहत पहुंचानी हो हर तरह से लांयस क्लब अपनी सेवाए देश के लिए देता रहा है। आगे भी क्लब ऐसी सेवाए देने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। कार्यक्रम में लायस क्लब पलवल के अध्यक्ष अजनीत कालड़ा ने बताया कि लांयस क्लब पलवल की तरफ से प्रत्येक रविवार को निशुल्क आंखो का चैकअप कैंप लगता है जिसमें न केवल आंखो की जांच की जाती है बल्कि निशुल्क आप्रेशन भी करवाए जाते है। अब तक क्लब 452 मरीजों के निशुल्क आप्रेशन करवा चुका है। श्री कालड़ा ने बताया कि क्लब ने सिलाई कढाई एवम ब्यूटी पार्लर का कौशल केन्द्र भी खोला हुआ है। जहां महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक 965 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है और वो अपने पैरों पर खड़ी हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन बंसीधर मखीजा ने किया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष नितिन जैन ने नए अध्यक्ष अजनीत कालड़ा को चार्ज सौंपा। अंत में क्लब के सचिव अजय प्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसडी कालेज के प्रधान महेन्द्र कालड़ा, प्राचार्य नरेश कामरा, लायंस क्लब सिटी हर्ट के अध्यक्ष मनीष जैन, प्रसिद्ध गायक गिर्जेश शर्मा, भारत विकास परिषद माधव शाखा के अध्यक्ष ब्रिज मोहन तायल, सिनियर सिटीजन वैलफेयर एसो के अध्यक्ष डा. सुभाष गोयल, सचिव पीके गौतम व राजन गुप्ता, गांधी सेवा आश्रम के सदस्य विनोद बंसल, अपना ब्लड बैंक के संचालक डा. प्रशांत गुप्ता, पंजाबी सभा के अध्यक्ष देवी दयाल मक्कड, रवि मनचंदा आदि को क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेन्द्र कालड़ा, नरोतम गर्ग, आसानंद छाबड़ा, पराग कालड़ा, विपिन सिंगला, भारत भूषण गोयल, राहुल गुप्ता, संजय खत्री, रविकौशिक, कनुज खुराना, पुनित कालड़ा, सचिन आहूजा, एनके वर्मा, अशोक सरदाना, कृष्ण कुमार छाबड़ा, राज कुमार भयाना, सुभाष डावर, साहिल खुराना, राजदीप सिंह, निपुन मलिक, आदि मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana