लायंस क्लब पलवल ने मनाया अपना 50वां स्थापना दिवस, दो चार्टर हुए सम्मानित

लायंस क्लब पलवल ने मनाया अपना 50वां स्थापना दिवस, दो चार्टर हुए सम्मानित

पलवल
लायंस क्लब पलवल ने बीती रात अपना 50वां स्थापना दिवस (गोल्डन जुबली) धूमधाम से मनाया। बता दें कि 12 अप्रैल 1976 को पलवल के 20 गणमान्य लोगों ने लायंस क्लब पलवल की स्थापना की थी और अपना एक भवन भी बनाया। इन 20 गणमान्य लोगों में से 18 भगवान को प्यारे हो चुके हैं, केवल दो सदस्य डा. मनोहर लाल मनचंदा और लोकनाथ कालड़ा ही अभी जीवित हैं। बीती रात लांयस क्लब के स्थापना दिवस पर इन दोनो विभूतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद गवर्नर ओमकार सिंह रेनू रहे और अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालड़ा ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम, संदीप कुमार जिला निर्वाचित राज्यपाल, लायन तेजपाल सिंह खिल्लन मानद समिति अध्यक्ष एवं सद्भावना राजदूत, डा प्रतिभा अग्रवाल प्रथम उप जिला गवर्नर, राकेश कुमार जग्गी द्वितीय उप जिला गवर्नर, राहुल सिंघल जिला कैबिनेट कोषाध्यक्ष निर्वाचित, राजेंद्र वीरमणि जिला कैबिनेट पीआरओ, योगेन्द्र तेवतिया पीआरओ, अनिल अरोड़ा, जयदीप कत्याल आदि विराजमान रहे। मंच संचालन बंसीधर मखीजा ने किया। इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को सही अर्थो में लायंस क्लब चरितार्थ कर रहा है। लायंस क्लब न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। जनपद गवर्नर ओमकार सिंह रेनू ने कहा कि 1976 में लांयस क्लब का एक पौधा बुर्जुगों ने लगाया था, जो अब पेढ बन चुका है और ये पेढ सभी को लाभ पहुंचा रहा है। क्लब के सचिव अजय प्रताप सिंह ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर क्लब की तरफ से गौशाला इन्द्रपुरी मौहल्ला पलवल को 11000/- रूपए की राशि दान दी गई और गौशाला के प्रधान अश्वनी गंभीर ने क्लब का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में क्लब के नए सदस्यों पंकज विरमानी, सुरेश सचदेवा, अमित चुटानी, सन्नी आर्य का स्वागत किया गया तथा इन्दू कालड़ा ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में अमित गौतम, ब्रिजमोहन तायल, डा. आरपी गुप्ता, आसानदं छाबड़ा, नरोतम गर्ग, विनोद बंसल, राजेन्द्र कालड़ा, सुशील कथूरिया, विरेन्द्र पाहूजा, भारत भूषण गोयल, मनीष गर्ग, संजय खत्री, पराग कालड़ा, कनुज खुराना, राहुल गुप्ता, अर्जुन विरमानी, राजदीप सिंह, निपुन मलिक, राहुल डंग, रवि कौशिक, राजन गुप्ता, पीके गौतम, मनीष जैन, आदि मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana