दिल्ली से पलवल चलने वाली लोकल ट्रेनों का मथुरा तक किया गया विस्तार - गौरव गौतम

दिल्ली से पलवल चलने वाली लोकल ट्रेनों का मथुरा तक किया गया विस्तार - गौरव गौतम

पलवल
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के सार्थक प्रयासों से जिला पलवल में रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे अब जमीनी स्तर पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं और सरकार अपने संकल्पों को पूरी ईमानदारी से पूरा कर रही है।
गौरव गौतम ने बताया कि सरकार द्वारा पलवल स्टेशन से चलने वाली लोकल ट्रेन संख्या 64016/64019 का मथुरा स्टेशन तक तथा 64082/64051 का कोसी कला स्टेशन तक विस्तार किया गया है। सरकार के इस फ़ैसले से विशेष रूप से शाम के समय यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इस रेल सेवा विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ट्रेनों के संचालन और उनके विस्तार से पलवल, होडल, कोसी कला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इन क्षेत्रों के लोग बेहतर रेल सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को दिल्ली और गाजियाबाद तक पहुंचने में पहले की तुलना में अधिक सुविधा और सहजता मिलेगी।खेल मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से वे लोग, जो रोजाना काम, पढ़ाई या अन्य कारणों से यात्रा करते हैं, उनके लिए यह निर्णय काफी राहत भरा साबित होगा। अब उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने या लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनका कीमती समय बचेगा। साथ ही यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ और असुविधा में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी समान सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस पहल से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पलवल में लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर भी उतारना होगा।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार परिवहन, सड़क, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर लगातार काम कर रही है, ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। खेल राज्य मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana