श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाई गई भगवान श्री विश्वकर्मा जयन्ती

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मनाई गई  भगवान श्री विश्वकर्मा जयन्ती

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने तक्षशिला भवन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी को नमन करते हुए कौशल एवं उत्कृष्टता का संकल्प लिया।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा कौशल के देवता हैं। इस सृष्टि के महान वास्तुकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर हमें कौशल में उत्कृष्टता की प्रेरणा मिलती है। सृजन कौशल से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए भगवान श्री विश्वकर्मा जी आराध्य देव हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि उनके नाम पर बना यह कौशल विश्वविद्यालय युवा पीढ़ी को विविध कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार और भी कई नए कौशल आधारित प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि नए-नए कौशल को आत्मसात करना ही भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आराधना है। हमें इस दिशा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, डॉ. श्रुति गुप्ता, सहायक कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार, विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल, विधि अधिकारी केशव शर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana