बाल भवन पलवल में 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

बाल भवन पलवल में 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

पलवल
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के तत्वावधान में ज्ञान, सत्य और धर्म के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि जयंती का भव्य आयोजन 6 अक्टूबर 2025 को स्थानीय बाल भवन पलवल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे। जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं कविताएं, भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों एवं उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य संदेशों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को सफल बनाएं और उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करें।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana