52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल
मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य रूप से शिरकत की। महापंचायत में समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों को लेकर गहन मंथन किया गया और विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए कई ऐतिहासिक फैंसले लिए गए।
महापंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि विवाह से जुड़ी रस्मों में दिखावा और फिजूलखर्ची नहीं होगी। सगाई की रस्म को सीमित रखते हुए लड़के को एक रुपया, पांच कपड़े और एक किलो मिठाई देने की व्यवस्था रहेगी। बच्चों और लड़कियों को भेंट के रूप में भी सीमित राशि ही दी जाएगी, ताकि सगाई समारोह सरल और पारिवारिक बना रहे।गोदभराई की रस्म को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय हुआ कि इसमें सीमित संख्या में ही महिला-पुरुष शामिल होंगे। लड़की के लिए एक अंगूठी, एक जोड़ी कपड़े और एक किलो मिठाई देने की व्यवस्था रहेगी। पंचायत ने स्पष्ट किया कि रस्मों के नाम पर किसी भी परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। लग्न और भात की रस्मों में भी फिजूलखर्ची पर रोक लगाई गई है। लग्न लेकर सीमित संख्या में रिश्तेदार ही जाएंगे और इसमें एक रुपया, पांच कपड़े व मिठाई ही ले जाई जाएगी। गांव की रिश्तेदारी को चाय-पानी कराया जा सकता है, लेकिन भोजन की व्यवस्था केवल परिवार तक सीमित रहेगी। भात न्योतने और भरने के लिए भी सीमित लोग ही जाएंगे और कपड़े, सोना-चांदी के उपहारों में निर्धारित सीमा का पालन किया जाएगा। महापंचायत में यह भी तय हुआ कि पारंपरिक रस्में महिलाएं और बहन-बेटियां परंपरागत तरीके से ही निभाएंगी और बारात की अगवानी व कन्यादान की रस्म भी सादगी से पूरी की जाएगी। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए विकास के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाना भी जरूरी है। उपस्थित लोगों ने इन फैसलों को लागू करने का संकल्प लिया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana
ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

ओम इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा

पलवल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को ओम इंटरनेशनल सी.एम. स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयो

By Ashok Sardana