पुरानी रंजिश के चलते कैम्प पलवल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पुरानी रंजिश के चलते कैम्प पलवल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
💡
हत्या का मुख्य आरोपी अवैध असलाह सहित पुलिस शिकंजे में

पलवल
थाना कैंप पलवल पुलिस ने जवाहर नगर क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपी ने अवैध असलाह के साथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना कैंप पलवल प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन 22 अगस्त को आरोपी दुष्यंत उर्फ देवा पुत्र विशाल निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, थाना कैंप पलवल एक अवैध लोडशुदा देशी कट्टा और तीन गोलियों के साथ थाना कैंप पलवल पहुंचा और आत्मसमर्पण कर बताया कि वर्ष 2023 में उसकी माता की हुई हत्या का बदला लेने की नीयत से उसने जवाहर नगर कैंप निवासी सुरेश की हत्या को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंप पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में पड़े सुरेश को उसकी पत्नी के साथ उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पलवल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य, खून आलूद पत्थर, ईंट और खाली खोल बरामद कर कब्जे में लिए। मामले में मृतक की पत्नी सुबिना द्वारा दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की शाम वाल्मीकि मोहल्ला, जवाहर नगर कैंप निवासी सुरेश उसका पति अपने घर के बाहर नाले के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के ही दुष्यंत उर्फ देवा अपने अन्य साथियों देवेंद्र, जोनी, रवि, जयसिंह, आशा और निशा के साथ वहां पहुंचा और बहसबाजी करते हुए हाथापाई करने लगा। इस दौरान दुष्यंत उर्फ देवा व देवेंद्र ने सुरेश पर गोली व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कैंप पलवल प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुबिना द्वारा दी शिकायत व आरोपी द्वारा पेश किए गए अवैध असलाह के आधार पर थाना कैंप पलवल में बीएनएस की सुसंगत धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच P/SI सुमित द्वारा की जा रही है। आरोपी को गहन पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana