मानव सेवा समिति द्वारा 80 छात्र-छात्राओं को की गई जर्सी वितरित

मानव सेवा समिति द्वारा 80 छात्र-छात्राओं को की गई जर्सी वितरित

पलवल
मानव सेवा समिति द्वारा इस वर्ष सर्दियों का तीसरा प्रोजेक्ट जर्सी वितरण जी टी रोड स्थित चार नंबर सरकारी सिटी स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल की डिमांड के अनुसार 80 छात्र छात्राओं को जर्सी वितरत की गई, जो कि मुकेश मित्तल के सहयोग से किया गया। स्कूल के बच्चों को संस्था के सदस्य वेद प्रकाश दीक्षित, मुकेश मित्तल, राज बहादुर रावत, राजेश अरोड़ा, गायत्री खन्ना, शुभलता शर्मा एवं सुनीता सिंह द्वारा बच्चों को अच्छे संस्कार वाली बातों की शिक्षा दी गई तथा उन्हें जीवन में आगे अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। समिति की अध्यक्ष सीता वर्मा ने बच्चों को अच्छी राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए 'इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना' गीत अपने साथ-साथ बच्चों से भी बुलवाया। साथ ही यह भी बताया कि समिति अभी आगे भी और कई स्कूलों में जर्सी, जूते एवं जुराब वितरित करने की योजना बना रही है।
आज के कार्यक्रम में संस्था की तरफ से राजबहादुर रावत, डॉक्टर सुरेंद्र भारद्वाज, मोनिका सिंगला, जयश्री जिंदल, शुभलता शर्मा, राजेश अरोड़ा, गायत्री खन्ना, सुनीता सिंह, कृष्णा सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, यतिन कालड़ा, मुकेश मित्तल एवं वीना मित्तल उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana