मानव सेवा समिति पलवल द्वारा स्कूली बच्चों को किये गये जूते वितरित

मानव सेवा समिति पलवल द्वारा स्कूली बच्चों को किये गये जूते वितरित

पलवल
मानव सेवा समिति पलवल में पिछले 16 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा सहायता करती आ रही है। समिति हर वर्ष स्कूलों में जर्सी वितरण, जूते वितरण जुराब वितरण, एवं जहां जो भी जरूरत होती है उसे जरूरत को पूरा करने की हर संभव कोशिश करती है। इसी श्रृंखला में इस साल का सबसे पहले जूता वितरण कार्यक्रम आज दुर्गापुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को जूते वितरण किए गए। स्कूल के स्टाफ द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया एवं संस्था द्वारा हर वर्ष किए जाने वाले कार्यों की सराहना की गई। मानव सेवा समिति की अध्यक्षा सीता वर्मा ने बताया कि समिति हर वर्ष कुछ स्कूलों में जर्सी एवं जूते वितरण के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चियों की शादी में भी यथासंभव सहयोग करने का प्रयत्न समिति द्वारा हर वर्ष किया जाता है। अभी आगे भी जरूरतमंद बच्चों के लिए इसी तरह के कार्यक्रम और आयोजित किए जाएंगे।
आज के कार्यक्रम में मोनिका सिंगला, संगीता गर्ग, डॉक्टर सुरेंद्र भारद्वाज, जयश्री जिंदल, शुभलता शर्मा, राजेश अरोड़ा, यतिन कालड़ा उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana