मानव सेवा समिति पलवल ने मजदूरों को वितरित की पानी से भरी स्टील की बोतलें

मानव सेवा समिति पलवल ने मजदूरों को वितरित की पानी से भरी स्टील की बोतलें

पलवल
मानव सेवा समिति पलवल हर साल इन दिनों कोई ना कोई पुण्य का कार्य करती है जिसमें पहले कुछ साल मीठे पानी की छबील लगाया करती थी। अब पिछले वर्ष से मानव सेवा समिति झुग्गी झोपड़ियां में रह रहे लोगों को एवं मजदूरी कर रहे मजदूरों को चप्पल वितरण, स्वाफी वितरण, ग्लूकोन-डी वितरण, कुछ इस तरह के कार्य करती आ रही है। इसी श्रृंखला में अधिक मास में मानव सेवा समिति ने रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के साथ मिलकर हुड्डा सेक्टर 2, में शिव मंदिर, घड़ी चौक एवं दया बस्ती में इतनी भयंकर गर्मी में मजदूरी कर रहे मजदूरों को कुछ राहत दिलाने के लिए ठंडा पानी भरकर 100 स्टील की बोतल मजदूरों में वितरित की। उन्हें प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन सभी से अपने घरों से प्लास्टिक की बोतल को हटाकर स्टील की बोतल रखने की अपील की तथा सभी से नारा लगवाया गया कि प्लास्टिक को हटाएंगे,पर्यावरण को बचाएंगे। समिति द्वारा किए गए इस नेक कार्य में भवन कुंड स्थित बर्फ का कारखाना के मालिक हेमंत गुप्ता ने 100 बोतलों में निशुल्क पानी की सेवा देकर समिति की मदद की। इसके लिए संस्था उनकी बहुत आभारी है और हेमंत गुप्ता का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है। आज के कार्यक्रम में समिति की ओर से राजबहादुर रावत, संगीता गर्ग, वेद प्रकाश शर्मा, कृष्णा सिंह, नीरज सोनी आदि उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana