जिला पलवल के गांव सिहौल की बेटी मनीषा ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

जिला पलवल के गांव सिहौल की बेटी मनीषा ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
💡
61किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश स्तर पर जीता गोल्ड मेडल

पलवल
जिला पलवल के गांव सिहौल की बेटी मनीषा डबास ने स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पलवल जिले का नाम रोशन किया है। रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में मनीषा ने अंडर-17 में 61 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिद्वंदी को पछाड़ दिया और जीत हासिल की। मनीषा डबास की इस उपलब्धि से गांव सिहौल में खुशी का माहौल है। गांव की सरपंच वेदवती गहलौत का कहना है कि जल्द ही गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर मनीषा को सम्मानित किया जाएगा।मूलरूप से गांव सिहौल की रहने वाली मनीषा डबास के पिता योगेश डबास निजी कंपनी में काम करते हैं। मनीषा जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स की 12वीं कक्षा की छात्रा है। सरपंच वेदवती गहलौत ने बताया कि शुरू से ही मनीषा की रूचि खेलो में रही है। पहले भी वह कई पदक जीत चुकी है। अब मनीषा ने प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है, जिससे गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। इससे गांव के अन्य बच्चे भी प्रेरित होंगे और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि गांव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है। मनीषा के सम्मान में भी समारोह का आयोजन किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चों को प्रेरणा मिल सके। जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र गहलौत ने कहा कि मनीषा की यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है। स्कूल में मनीषा का सम्मान किया जाएगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana