मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने गुरु नानक हॉस्पिटल में शुरू की लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने गुरु नानक हॉस्पिटल में शुरू की  लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी
पलवल के गुरुनानक अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद व गुरुनानक अस्पताल के पदाधिकारीगण

पलवल
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद ने आज पलवल स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल के साथ साझेदारी में विशेष लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। ओपीडी सेवा का उद्घाटन मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सर्जरी विभाग के क्लिनिकल डायरेक्टर एवं हेड डॉ. पुनीत सिंगला की उपस्थिति में हुआ। वह अपने वर्षों के अनुभव से पलवल के मरीजों को विश्वस्तरीय सलाह और देखभाल उपलब्ध कराएंगे।मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद इस क्षेत्र में सबसे अधिक एडवांस्ड लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी करने वाला एकमात्र केंद्र बनकर उभरा है।
डॉ. पुनीत सिंगला अब हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पलवल ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे। वह जटिल लिवर संबंधी बीमारियों जैसे क्रॉनिक लिवर डिज़ीज, सिरोसिस, लिवर कैंसर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के लिए प्राथमिक परामर्श देंगे।
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के लिवर ट्रांसप्लांट एवं एचपीबी सर्जरी विभाग के क्लिनिकल डायरेक्टर एवं हेड डॉ. पुनीत सिंगला ने कहा, "इस ओपीडी के माध्यम से हमारा लक्ष्य मरीजों तक समय रहते पहुँचना, उन्हें प्रारंभिक जांच उपलब्ध कराना और पूरे उपचार सफर में उनका साथ देना है। लिवर ट्रांसप्लांट तकनीक में हुए बदलावों के कारण अब मरीज न केवल लंबे समय तक जीवित रह पाते हैं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी पहले से बेहतर होता है। हाल के वर्षों में लिवर से जुड़ी बीमारियों में तेज़ी से वृद्धि को देखते हुए, समय पर निदान और इलाज पहले से कहीं अधिक ज़रूरी हो गया है।हमारी कोशिश है कि भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर हर जरूरतमंद को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ देखभाल मिले।” पलवल में शुरू हुई यह नई ओपीडी सेवा अब होडल, हथीन, बल्लभगढ़ और मेवात जैसे आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को दूर दराज जाने की आवश्यकता के बिना विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराएगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana